शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, बांटेगी ₹17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, बांटेगी ₹17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि
शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, बांटेगी ₹17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Published:

31 अक्टूबर को होगा राज्यस्तरीय समारोह, अंतरराष्ट्रीय स्तर के 51 और राष्ट्रीय स्तर के 368 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान; नई खेल नीति में पुरस्कार राशि 150 से 300 फीसदी तक बढ़ी

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार 31 अक्टूबर को शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। राज्यस्तरीय समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 51 और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले 368 खिलाड़ी शामिल हैं।

खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में 150 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेंगे 13.55 करोड़ रुपये

खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए 13 करोड़ 55 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 4 करोड़ 30 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर चार साल में दूसरी बार खिलाड़ियों के सम्मान में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गोमा ने बताया कि हाल ही में जापान में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी निर्धारित पुरस्कार राशि का पूरा लाभ दिया जाएगा।

मंडी जिले के सबसे अधिक 99 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मंडी जिला सबसे आगे है। यहां के 99 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:

खेल कोटे में 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान

खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे के तहत तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के विषय पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई है।

सरकार का प्रयास है कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और आर्थिक प्रोत्साहन के साथ रोजगार के अवसर भी मिल सकें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें