दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हिमाचल से जाएंगे 10 से 15 हजार कांग्रेसी, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी रवाना

Published:

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई, बोले- लाठीचार्ज और गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हिमाचल प्रदेश से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने शिमला में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए करीब 200 बसों और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों की

व्यवस्था की गई है। इनमें निजी बसों के साथ एचआरटीसी की बसें भी शामिल हैं।

विनय कुमार ने कहा कि इस महारैली का मुख्य मुद्दा कथित वोट चोरी और चुनाव आयोग की भूमिका है। कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और चुनाव आयोग इस पूरे मामले पर जवाब दे।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी आवाज बुलंद करेगी। पार्टी की मांग है कि कथित वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाब दिया जाए।

लाठीचार्ज और गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे कार्यकर्ता

विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हिमाचल के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यदि महारैली के दौरान सरकार की ओर से लाठीचार्ज किया जाता है, गिरफ्तारियां होती हैं या वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है, तब भी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कांग्रेस की मांगों पर जवाब नहीं मिलता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें