वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की रैली, CM सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से की अपील

वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की रैली, CM सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से की अपील
वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की रैली, CM सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से की अपील

Published:

रामलीला मैदान में होगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, मुख्यमंत्री बोले- लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आएं लोग

देश में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी।

इसमें देशभर से विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों से भी इस रैली में पहुंचने की अपील की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में गलत तरीके से वोट चोरी हो रही है और इसी के खिलाफ कांग्रेस व उसके सहयोगी दल दिल्ली में एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाना आज सबसे जरूरी है, क्योंकि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा हैं और चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए।

मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने की अपील

सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ होने से लोकतंत्र की मजबूती पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों को अपने मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ थीम पर होने वाली इस रैली के जरिए विपक्ष चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाएगा और लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा का संदेश देने की तैयारी में है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें