24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने समाज सेवा, स्वच्छता और श्रमदान जैसी गतिविधियों में लिया भाग
मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निशु में 24 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ब्रिकम चंद ने की।
शिविर का आयोजन विद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी (पुरुष) प्रवक्ता तनुज राणा और NSS कार्यक्रम अधिकारी (महिला) प्रवक्ता रीना शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। सात दिनों तक चले शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता, श्रमदान तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता दिखाई।
NSS से विकसित होती है सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता
समापन समारोह में प्रधानाचार्य ब्रिकम चंद ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर के दौरान सीखी गई बातों को दैनिक जीवन में अपनाने और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube