हरोली में ₹36 करोड़ से अधिक की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास, मुकेश अग्निहोत्री बोले- पानी की कमी नहीं आएगी आड़े

Published:

उप मुख्यमंत्री ने छह परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं, दो की रखी आधारशिला; आपदा राहत राशि के दुरुपयोग के आरोपों पर भाजपा को घेरा

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आठ परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

इनमें छह परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया, जबकि दो नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र कभी पेयजल की उपलब्धता के मामले में पिछड़े क्षेत्रों में शामिल था। उनके राजनीति में आने से पहले यहां लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई इलाकों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और पेयजल संकट भी गंभीर था। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बदलने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

पेयजल और सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए जल शक्ति विभाग के माध्यम से नई पेयजल और सिंचाई परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं।

पुरानी पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का जीर्णोद्धार भी करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में हरोली में पानी की कमी विकास कार्यों के आड़े नहीं आएगी।

आपदा राहत राशि के आरोपों पर भाजपा को घेरा

प्रदेश सरकार पर आपदा राहत राशि के दुरुपयोग के विपक्ष के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा विपक्ष की भूमिका में है और उसका काम केवल आरोप लगाना रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में भाजपा ने सरकार का साथ नहीं दिया।

मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक के बाद एक हिमाचल प्रदेश के कई अधिकार छीनने का काम किया, लेकिन विधानसभा में भी भाजपा इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार के साथ खड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा बेनकाब हो चुकी है और उसके नेता सरकार पर आरोप लगाकर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें