सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर होंगे कार्यक्रम, पांच राज्यों के वक्ता देंगे भाषण

Published:

विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर होगी चर्चा

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पांच वक्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ता राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान, विविधता में एकता और मजबूत भारत जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

विद्यार्थियों को पटेल के विचारों से जोड़ने की पहल

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित अवस्थी ने बताया कि विद्यार्थियों में सरदार पटेल के प्रति उत्साह और देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए परिसर में प्रतिदिन पटेल जी के विचारों पर आधारित विषय दिए जा रहे हैं। इन विषयों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

प्रोफेसर ललित अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की संप्रभुता, शांति और अखंडता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है। यह दिवस विद्यार्थियों को विविधता में एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें