ईपीएफओ के ‘निधि आपके 2.0’ कार्यक्रम में कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं के लाभ बताए
हिमाचल प्रदेश के चम्बा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जिला आउटरीच कार्यक्रम ‘निधि आपके 2.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, भविष्य निधि, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईपीएफओ के क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी ऋषि शर्मा ने संगठन की विभिन्न योजनाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया।
साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपने दस्तावेज नियमित रूप से अपडेट रखने का आग्रह किया, ताकि किसी भी समस्या का समय पर निवारण किया जा सके।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने ऋषि शर्मा का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ.
गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आउटरीच कार्यक्रम कर्मचारियों को उनके अधिकारों और भविष्य निधि योजनाओं को समझने में मददगार साबित होते हैं।
कार्यक्रम में ईएसआईसी के प्रतिनिधि रोहित कुमार, अतिरिक्त निदेशक मनमोहन, एसीएफ दलीप कुमार सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube