शिमला में वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू ने शुरू की आवास योजना, पात्र परिवारों को मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला में वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू ने शुरू की आवास योजना, पात्र परिवारों को मिलेंगे 3 लाख रुपये
शिमला में वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू ने शुरू की आवास योजना, पात्र परिवारों को मिलेंगे 3 लाख रुपये

Published:

कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चढ़ाया चांदी का मुकुट, समर्थकों ने 65 किलो लड्डुओं से तोला

शिमला के कृष्णा नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोला। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर शीश नवाया।

वाल्मीकि आवास योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत ढाई लाख रुपये से कम सालाना आय वाले पात्र वाल्मीकि परिवारों को अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णा नगर में भी मकानों की गणना की जाएगी। इस कार्य को 28 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई दी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सिखाता है कि इंसान अपने कर्मों और विचारों से महान बनता है। उनके आदर्श समाज को सच्चाई, ज्ञान और अच्छे कर्मों के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, समानता तथा आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें