खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में मंडी में भाजपा का प्रदर्शन, सुरेश भारद्वाज बोले- कांग्रेस ने खोई राजनीतिक मर्यादा

Published:

जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन; प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक खेद जताने की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी ने धरना-प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ रोष जताते हुए इस प्रकार की बयानबाजी की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला मंडी प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वयं को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का उत्तराधिकारी बताने वाली कांग्रेस आज राजनीतिक और वैचारिक रूप से इतनी कमजोर हो चुकी है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास प्रधानमंत्री

का विरोध करने के लिए भी मर्यादित शब्द नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को राजनीतिक बयानबाजी में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक लगभग 25 वर्षों का लंबा प्रशासनिक सफर तय किया है। कांग्रेस को उनकी नीतियों और निर्णयों का विरोध करने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनके माता-पिता को राजनीतिक बयानबाजी में निशाना बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध और व्यक्तिगत अपमान के बीच की मर्यादा लगातार भूलती जा रही है।

भारद्वाज ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा था। अब कांग्रेस अध्यक्ष की कथित टिप्पणी भी राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को राजनीतिक विवादों में घसीटना भारतीय संस्कारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों का अपमान स्वस्थ लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीति में गाली-गलौज और परिवार के अपमान की संस्कृति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश भारद्वाज, सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर, मांचली ठाकुर,

मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें