मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

गांधी जयंती पर ऊना में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सार

गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की ओर से शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला गया। विश्राम गृह से शुरू हुआ मार्च ऊना बाजार से होकर गुजरा। कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश दिया।

TV Incharge

2 मिनट
गांधी जयंती पर ऊना में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा समेत कांग्रेस नेताओं ने निकाला मार्च, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का दिया संदेश

गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की ओर से शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला गया। विश्राम गृह ऊना से शुरू हुआ यह मार्च ऊना बाजार से होकर गुजरा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संदेश दिया।

मार्च में ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत बस्सी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, राघव ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और लोकतंत्र के विचारों से अवगत करवाया तथा स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें वितरित कीं।

पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि गांधी जयंती पर निकाला गया यह मार्च केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को याद करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में गांवों से लेकर घर-घर तक पहुंचकर लोगों को लोकतंत्र, संविधान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष का रास्ता दिखाया था और आज भी उनके विचार समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • गांधी जयंती
  • लोकतंत्र बचाओ मार्च
  • संविधान
  • सत्याग्रह
  • अहिंसा
  • लोकतांत्रिक मूल्य

इस खबर को शेयर करें