सतपाल सत्ती पर बयान को लेकर रायजादा की सफाई, बोले—विधायक ने की थी विवाद की शुरुआत

सतपाल सत्ती पर बयान को लेकर रायजादा की सफाई, बोले—विधायक ने की थी विवाद की शुरुआत
सतपाल सत्ती पर बयान को लेकर रायजादा की सफाई, बोले—विधायक ने की थी विवाद की शुरुआत

Published:

ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर होटल पर की गई टिप्पणियों को बताया विवाद की वजह, भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और वोट चोरी के लगाए आरोप

कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की बीमारी को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर सफाई दी है।

मंगलवार को ऊना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायजादा ने कहा कि उनके और विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बीच विवाद की शुरुआत उनकी ओर से नहीं हुई थी। उनके अनुसार, सत्ती ने उनके होटल को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद उन्होंने उनके साथ मंच साझा नहीं करने का फैसला लिया था।

रायजादा ने बताया कि जिस समय यह बात हुई थी, उस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हुई थी, बल्कि आपसी चर्चा के दौरान उनसे पूछा गया था कि अन्य नेता सत्ती का हालचाल जानने गए, तो वे क्यों नहीं गए।

उन्होंने कहा कि जब सत्ती का एक्सीडेंट हुआ था, तब वह स्वयं उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। हालांकि, होटल को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद उन्होंने सत्ती के साथ मंच साझा नहीं करने का निर्णय लिया और वह आज भी अपने फैसले पर कायम हैं।

रायजादा ने पीजीआई में बीमारी की हालत में भर्ती रहने के दौरान सतपाल सत्ती के हालचाल जानने से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने पर भी आपत्ति जताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सतपाल सत्ती सहित भाजपा के अन्य नेताओं के विवादित बयानों के वीडियो भी दिखाए।

भाजपा पर लगाए सरकारें अस्थिर करने के आरोप

रायजादा ने कहा कि देश को आज कांग्रेस और उसकी विचारधारा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है और वह चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने भाजपा पर धनबल के सहारे चुनी हुई सरकारों को गिराने, विधायकों की खरीद-फरोख्त और हिमाचल प्रदेश सहित महाराष्ट्र में सरकारों को अस्थिर करने के आरोप लगाए।

भाजपा नेताओं के सवालों पर पलटवार करते हुए रायजादा ने राम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे और मंदिरों से जुड़ी चोरी के मामलों पर जवाब मांगा। उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।

रायजादा ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ने पर दिल्ली तक विरोध दर्ज कराया जाएगा और भाजपा को हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें