एसआईआर का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने में जुटी कांग्रेस : रणधीर शर्मा

एसआईआर का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने में जुटी कांग्रेस : रणधीर शर्मा
एसआईआर का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने में जुटी कांग्रेस : रणधीर शर्मा

Published:

निहारी में भाजपा की नागरिक गोष्ठी, राजेंद्र गर्ग बोले—एसआईआर पर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष; 4 नवंबर को हमीरपुर पदयात्रा में घुमारवीं से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता

घुमारवीं भाजपा ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निहारी में प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित की। इसमें भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा मुख्य वक्ता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करना है।

इसके तहत मृत व्यक्तियों के नाम, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम और मतदाता बनने के पात्र नहीं रहने वाले लोगों के नाम नियमानुसार हटाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरे देश में यह प्रक्रिया चला रहा है, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। रणधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दें और जनता को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अपनाई गई थी।

एसआईआर पर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष : राजेंद्र गर्ग

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर एसआईआर के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है, लेकिन विपक्ष इस प्रक्रिया में सहयोग करने के बजाय विरोध की राजनीति कर रहा है।

गर्ग ने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करना और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में है। विपक्ष को हर संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध करने के बजाय उसके उद्देश्य को समझना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एसआईआर को लेकर लोगों के बीच फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करें और तथ्यों के आधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दें।

गोष्ठी में जिला सह प्रभारी देशराज, सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, नवीन शर्मा और रक्षा कपिल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें