शिमला में 257 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद, पंजाब का 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद, पंजाब का 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
शिमला में 257 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद, पंजाब का 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Published:

शोघी के पास टैक्सी की तलाशी में मिली हेरोइन, बड़े सप्लायरों और नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस; इस साल 5.5 किलो से अधिक चिट्टा बरामद करने का दावा

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी के पास एक टैक्सी से करीब 257 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टे की सप्लाई शिमला में करने की कोशिश कर रहा था।

एएसपी सिटी मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस के स्पेशल सेल की टीम काफी समय से आरोपी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान शोघी के पास एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

यह वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आता है। पुलिस थाना बालूगंज में 27 अक्टूबर को अभियोग संख्या 230/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

इस साल 5.5 किलो से अधिक चिट्टा बरामद

एएसपी मेहर पंवर के अनुसार, शिमला पुलिस ने इस साल नशे के बड़े सप्लायरों और नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसमें करीब 1.120 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी बरामदगी भी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है।

इसके अलावा, पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की वाणिज्यिक मात्रा में एलएसडी, 16.5 किलोग्राम चरस, 14 किलोग्राम अफीम और छह किलोग्राम पॉपी हस्क बरामद करने की जानकारी दी है। वहीं, भांग और अफीम की अवैध खेती के 10 लाख से अधिक पौधों को नष्ट किया गया है।

संजीव गांधी से जुड़े मामले में दो एफआईआर दर्ज

एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि शिमला के पूर्व एसएसपी और वर्तमान डीआईजी संजीव गांधी से जुड़े मामले में पुलिस सबूत जुटा रही है। उनके अनुसार, इस मामले में तथ्यों के आधार पर अब तक दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस दोनों मामलों से संबंधित साक्ष्य एकत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें