शिमला में UGC को रोल बैक करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब तक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। शिमला की ASP सिटी मेहर पंवर ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है। बीते गुरुवार को पार्टी ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया था, जिसके चलते कई घंटे तक सड़क जाम रही।
प्रदर्शन के दौरान फायर टेंडर के शीशे तोड़े जाने और मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़े जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं। इसके बावजूद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मौके पर FIR दर्ज नहीं करने के मौखिक निर्देश दिए थे। इसके बाद से पुलिस की ओर से मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है। मामले में FIR दर्ज नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...