जिला परिषद की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी, उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Published:

बेसहारा पशुओं से फसलों को नुकसान, आवारा कुत्तों के हमलों और अवैध खनन के मुद्दों पर हुई चर्चा; जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने की अधिकारियों को हिदायत

जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पवन लंबड़दार ने की। इस दौरान प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

बैठक में बेसहारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों की सुरक्षा और अवैध खनन के मामलों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के समाधान और संबंधित विभागों की जवाबदेही को लेकर अपनी बात रखी।

जिला परिषद उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी जिला परिषद की बैठकों को गंभीरता से नहीं लेते। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर वे उचित पक्ष नहीं रखते और कई बार बैठकों में शामिल होने से भी गुरेज करते हैं।

अविनाश मेनन ने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जिला परिषद की बैठकों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही और बैठकों में गैरहाजिरी का रवैया जारी रहने पर सदन जिला परिषद अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें