मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

TV Incharge

2 मिनट
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, जैनब चंदेल ने सत्य, अहिंसा और समानता के विचारों को बताया प्रासंगिक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद की महासचिव और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और समानता के विचारों को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया।

जैनब चंदेल ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में समाज सुधारक और महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और बलिदान का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता आज दुनिया में जारी युद्ध और संघर्ष के दौर में और बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्पष्ट विचार था कि जब तक सभी लोगों को समान अवसर और समान अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक कोई देश और समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का जिक्र करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाले शास्त्री जी ने सादगी और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को अपने जीवन में उतारा।

जैनब चंदेल ने कहा कि आज के समय में भी नेताओं को गांधी और शास्त्री के जीवन और विचारों से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा समानता, समरसता और सभी को साथ लेकर चलने पर आधारित है।

समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • महात्मा गांधी
  • लाल बहादुर शास्त्री
  • श्रद्धांजलि
  • समानता
  • अहिंसा
  • राजीव भवन

इस खबर को शेयर करें