पधर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा बाजार, महिला कांग्रेस ने जलाए हंस राज और दुष्यंत कुमार के पुतलेpadhar-mahila-congress-protest-hans-raj-dushyant-kumar

Published:

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ने विधायक हंस राज के इस्तीफे की मांग उठाई, शिमला में बड़े धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को पधर बाजार में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों के बीच पधर चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक हंस राज और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार के पुतले जलाकर विरोध जताया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मीना चंदेल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

तृप्ता कुमारी ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रदर्शन में विशेष रूप से पहुंचीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में भाजपा का रवैया सवालों के घेरे में है।

तृप्ता कुमारी ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

विधायक हंस राज के इस्तीफे की मांग

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ने भाजपा विधायक हंस राज के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस जल्द ही शिमला में विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यपाल के समक्ष विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

भाजपा के खिलाफ लगाए नारे, जलाए पुतले

धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘बलात्कारी कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’ और ‘वोट चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाए। इसके बाद भाजपा विधायक हंस राज और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार के पुतले जलाकर रोष जताया।

महिला कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों को जवाबदेह होना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाते हुए संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग दोहराई।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मीना चंदेल सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें