धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक पहुंच रहे पर्यटक, प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सफाई ने जीता सैलानियों का दिल

धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक पहुंच रहे पर्यटक, प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सफाई ने जीता सैलानियों का दिल
धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक पहुंच रहे पर्यटक, प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सफाई ने जीता सैलानियों का दिल

Published:

कोलकाता, उत्तर प्रदेश और पटना से आए पर्यटकों ने शांत वातावरण, स्वच्छता और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और क्रिकेट स्टेडियम बने खास आकर्षण

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक इन दिनों धर्मशाला पहुंच रहे हैं। पर्यटक धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। राज्य शहीद स्मारक पहुंचकर सैलानी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ आसपास के प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।

कोलकाता, उत्तर प्रदेश और पटना से आए पर्यटकों ने धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता, साफ-सफाई, शांत वातावरण और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। सैलानियों का कहना है कि यहां की पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां धर्मशाला की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।

कोलकाता से आईं ऋतुपर्णा मुखर्जी को पसंद आया शांत वातावरण

कोलकाता से परिवार के साथ धर्मशाला पहुंचीं ऋतुपर्णा मुखर्जी ने बताया कि यहां का वातावरण बेहद शांत और सुकून भरा है। उन्होंने धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों के नजारों को शानदार बताया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के समय धर्मशाला पहुंचने के कारण उन्हें बंगाल में मनाए जाने वाले त्योहार की थोड़ी कमी महसूस हुई, लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता और व्यवस्थाओं ने उनका मन मोह लिया। वह दलाई लामा मठ और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी घूम चुकी हैं। स्टेडियम के आसपास बर्फ से ढकी पहाड़ियों का दृश्य उन्हें बेहद पसंद आया।

स्वच्छता और लोगों के व्यवहार की स्नेहा ने की सराहना

उत्तर प्रदेश से धर्मशाला घूमने पहुंचीं स्नेहा ने यहां की स्वच्छता और स्थानीय लोगों के व्यवहार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हवा और पानी साफ महसूस होता है तथा पर्यटन स्थलों पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी है।

स्नेहा के अनुसार, कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ के कारण गंदगी देखने को मिलती है, लेकिन धर्मशाला में व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित होती दिखाई दीं। उन्होंने स्थानीय लोगों को विनम्र और सहयोगी बताया। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ों का नजारा उन्हें और भी आकर्षक लगा।

क्रिकेट स्टेडियम की प्रसिद्धि ने पटना से खींचा पर्यटक

बिहार की राजधानी पटना से परिवार के साथ पहली बार धर्मशाला पहुंचे दिनेशन जैन ने बताया कि उन्होंने धर्मशाला के बारे में पहले भी काफी सुना था। क्रिकेट मैचों के कारण धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की प्रसिद्धि ने उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला और डलहौजी दोनों ही जगहें बेहद सुंदर हैं। धर्मशाला की साफ-सफाई, मौसम और स्थानीय लोगों का सहयोग उन्हें अच्छा लगा। आसपास मौजूद विशाल पहाड़ यहां की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। हालांकि, उन्हें क्रिकेट स्टेडियम थोड़ा छोटा लगा।

दिनेशन जैन ने बताया कि परिवार के साथ घूमने के दौरान शाकाहारी भोजन की उपलब्धता को लेकर भी कोई परेशानी नहीं हुई और होटल संचालकों का सहयोग अच्छा रहा। उन्होंने भविष्य में दोबारा धर्मशाला आने की इच्छा भी जताई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें