सुजानपुर के चोरी गांव की ऐतिहासिक रामलीला 49वें वर्ष में पहुंची, 9 दिन तक युवाओं ने निभाए किरदार

सुजानपुर के चोरी गांव की ऐतिहासिक रामलीला 49वें वर्ष में पहुंची, 9 दिन तक युवाओं ने निभाए किरदार
सुजानपुर के चोरी गांव की ऐतिहासिक रामलीला 49वें वर्ष में पहुंची, 9 दिन तक युवाओं ने निभाए किरदार

Published:

स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिदिन लगाया गया भंडारा, समापन समारोह में गणमान्य लोगों ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के गांव चोरी में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला इस वर्ष अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर गई। नौ दिनों तक चले रामलीला मंचन में स्थानीय युवाओं ने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया गया।

रामलीला के समापन समारोह में प्रेस क्लब सुजानपुर के प्रधान गौरव जैन, पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई अनिल गर्ग, व्यापार मंडल प्रधान शैलेंद्र गुप्ता और उपप्रधान मनजीत जम्वाल सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब की ओर से मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

49 वर्षों से जारी है रामलीला मंचन

समापन समारोह में प्रेस क्लब सुजानपुर के प्रधान गौरव जैन ने कहा कि रामलीला का लगातार 49 वर्षों तक सफल आयोजन होना एक लंबा सफर है। इस सफर को पूरा करने वाली पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हर साल रावण का दहन होता है, लेकिन लोगों को अपने मन के भीतर बैठी बुराई रूपी रावण को भी समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

अंगद-रावण और अंगद-मेघनाथ संवाद ने मोहा मन

रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद, अंगद-मेघनाथ संवाद और मूर्छित लक्ष्मण संवाद प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अपने किरदारों को शानदार तरीके से निभाया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

एएसआई अनिल गर्ग ने लोगों से की अपील

समारोह में मौजूद पुलिस विभाग के एएसआई अनिल गर्ग ने लोगों से अपील की कि पुलिस हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत थाने या टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दें।

इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान शैलेंद्र गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। राम नाटक क्लब चोरी के संस्थापक रोशन लाल कौंडल, वर्तमान प्रधान ओंकार चंद, उपप्रधान सुमन वर्मा, सचिव अनिल, मंच संचालक अनिल शामा, रविंद्र सहित समस्त कलाकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें