मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नूरपुर शहर की समस्याओं को लेकर सोमवार को होगी अहम बैठक

सार

नूरपुर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और उनके समाधान को लेकर सोमवार को अहम बैठक आयोजित की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने दुकानदारों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

TV Incharge

2 मिनट
नूरपुर शहर की समस्याओं को लेकर सोमवार को होगी अहम बैठक

नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने दुकानदारों और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने की अपील की

नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष नीति महाजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए नूरपुर शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और उनके समाधान को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रधानों और सभी दुकानदारों से अपील की कि सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहर की समस्याओं को सामने रखें,

ताकि सामूहिक चर्चा के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

नीति महाजन ने बताया कि सोमवार को होने वाली बैठक में नूरपुर शहर से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य शहर की मौजूदा समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करना और संबंधित विभागों तथा जिम्मेदार प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान केवल नगर परिषद के स्तर पर ही संभव नहीं है। इसके लिए शहरवासियों, व्यापारियों, पुलिस प्रशासन, पार्षदों और अन्य संबंधित पक्षों का सहयोग भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जा रहा है।

बैठक में एसडीएम नूरपुर, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन तथा नगर परिषद के पार्षद विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था, बाजार क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, सार्वजनिक सुविधाओं, साफ-सफाई सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे बैठक में अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम जनता की भागीदारी से ही शहर की वास्तविक समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है और उनके समाधान के लिए प्रभावी योजना तैयार की जा सकती है।

उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि नूरपुर को बेहतर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए सभी वर्गों को मिलकर सहयोग करना होगा। सोमवार को होने वाली बैठक को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • बैठक
  • समस्याएं
  • नगर परिषद
  • व्यापार मंडल
  • सामुदायिक सहयोग
  • सार्वजनिक सुविधाएँ

इस खबर को शेयर करें