विदेश में फंसे जसवंत राय को लेने पहुंचे भाजपा नेता पुनीत मोदगिल, मां की आंखों में जगी बेटे की वापसी की उम्मीद

Published:

अर्मेनिया पहुंचकर पुनीत मोदगिल ने जसवंत राय की मां जसवीर कौर की बेटे से फोन पर करवाई बात, पंचायत की ओर से एकत्रित राशि मिलने से किया इनकार

विदेश में पैरालिसिस अटैक के बाद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे कुठारबीत के जसवंत राय की घर वापसी की उम्मीद अब मजबूत होने लगी है। बेटे की सलामती का इंतजार कर रही मां जसवीर कौर को उस समय राहत मिली, जब उन्हें पता चला कि भाजपा नेता पुनीत मोदगिल उनके बेटे को घर लाने के लिए अर्मेनिया पहुंच गए हैं।

जसवीर कौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए पुनीत मोदगिल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पुनीत मोदगिल ने अर्मेनिया पहुंचकर उनकी बेटे से फोन पर बात भी करवाई।

बेटे से फोन पर बात होने से मां को मिली राहत

लंबे समय से बेटे की चिंता में परेशान जसवीर कौर के लिए उससे फोन पर बात करना बड़ी राहत लेकर आया। बेटे की आवाज सुनने और उससे संपर्क होने के बाद अब उनके मन में उसकी सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद मजबूत हुई है।

जसवीर कौर ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आने पर पुनीत मोदगिल का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका बेटा जल्द सुरक्षित घर लौट सकेगा और परिवार को इस कठिन दौर से राहत मिलेगी।

पंचायत की ओर से एकत्रित राशि मिलने से किया इनकार

जसवीर कौर ने सोशल मीडिया पर यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत की ओर से जसवंत राय के नाम पर जो राशि एकत्रित की गई थी, वह उनके पास ही है। उन्होंने कहा कि यह राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।

परिवार को जसवंत राय की सुरक्षित वापसी का इंतजार

जसवंत राय की घर वापसी को लेकर परिवार और क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। अब जसवीर कौर सहित पूरे परिवार की निगाहें जसवंत राय की सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें