बैजनाथ के अर्पण कटोच की मौत, सोशल मीडिया पर अफवाहों से आहत होकर निगला था जहरीला पदार्थ

बैजनाथ के अर्पण कटोच की मौत, सोशल मीडिया पर अफवाहों से आहत होकर निगला था जहरीला पदार्थ
बैजनाथ के अर्पण कटोच की मौत, सोशल मीडिया पर अफवाहों से आहत होकर निगला था जहरीला पदार्थ

Published:

सेना की वर्दी में फोटो और कैंटीन कार्ड को लेकर चर्चा में आया था मामला, पुलिस जांच में कैंटीन या टोल प्लाजा पर कार्ड के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई थी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ निवासी अर्पण कटोच (31) की मौत हो गई। सेना की वर्दी में फोटो खिंचवाने और कैंटीन कार्ड होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों से आहत होकर उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

मामला खबरों में आने और इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बनने के बाद अर्पण ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद उसे एमएमयू में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कल शाम पीजीआई रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसका शव घर ले गए।

पुलिस जांच में सामने आया था कि अर्पण ने केवल शौक के लिए सेना की वर्दी पहनी थी। जांच में यह भी पाया गया था कि कैंटीन कार्ड का इस्तेमाल किसी कैंटीन या टोल प्लाजा पर नहीं किया गया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था, बल्कि पूछताछ के बाद उसकी काउंसलिंग की गई थी।

अर्पण कटोच कसौली के एक होटल में तंदूर पर काम करता था। होटल के स्टाफ ने भी उसे शरीफ युवक बताया है। फिलहाल उसकी आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर किसी भी मामले को लेकर बिना तथ्यों की पुष्टि किए अफवाहें फैलाने और किसी व्यक्ति के बारे में निष्कर्ष निकालने से होने वाले नुकसान पर भी सवाल खड़े होते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें