हमीरपुर में 4 साल से नहीं मनाया जा रहा दशहरा, रावण दहन के लिए जगह नहीं मिलने से लोगों में रोष

हमीरपुर में 4 साल से नहीं मनाया जा रहा दशहरा, रावण दहन के लिए जगह नहीं मिलने से लोगों में रोष
हमीरपुर में 4 साल से नहीं मनाया जा रहा दशहरा, रावण दहन के लिए जगह नहीं मिलने से लोगों में रोष

Published:

2022 के बाद शहर में नहीं हुआ दशहरा पर्व का आयोजन, दशहरा कमेटी और स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से उचित स्थान उपलब्ध करवाने की लगाई गुहार

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में पिछले चार वर्षों से दशहरा पर्व का आयोजन नहीं हो रहा है। देशभर में दशहरे को लेकर तैयारियां की जाती हैं और रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है, लेकिन हमीरपुर शहर में पिछले कई वर्षों से यह परंपरा ठप पड़ी है।

इसके चलते स्थानीय लोगों में निराशा है और वे सरकार व जिला प्रशासन से दशहरा आयोजन के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं।

हमीरपुर दशहरा कमेटी की ओर से पिछले कई दशकों से शहर में रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। दशहरे के दिन बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया जाता था। लेकिन शहर के बीच स्थित बाल स्कूल के खेल मैदान में अनुमति नहीं मिलने के कारण अब बड़े स्तर पर दशहरा कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पा रहा है।

चार साल से पुतलों का दहन नहीं

दशहरा कमेटी के सदस्य अश्विनी कुमार ने बताया कि हमीरपुर में कई दशकों से रामलीला के मंचन के साथ दशहरे पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस दौरान पुतलों का दहन भी किया जाता था। उन्होंने कहा कि मैदान में अनुमति नहीं मिलने के कारण अब दशहरा पर्व नहीं मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में निराशा है।

सरकार और प्रशासन से जगह उपलब्ध करवाने की मांग

दशहरा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं स्थानीय निवासी दीप बजाज ने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार को दशहरा मनाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दशहरा कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पर्व के आयोजन के लिए उपयुक्त जगह की मांग भी की थी, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।

निजी जगह पर रामलीला, लेकिन पुतलों का दहन नहीं

स्थानीय युवा राजेश शर्मा ने कहा कि शहर में निजी स्थान पर रामलीला का मंचन तो किया जा रहा है, लेकिन पुतलों का दहन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दशहरा कमेटी की ओर से बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर पुतलों का दहन किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।

स्थानीय लोगों और दशहरा कमेटी ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि हमीरपुर शहर में दशहरा पर्व के आयोजन के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही परंपरा को फिर से शुरू किया जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें