मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के श्री नैना देवी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन-पुलिस ने किया जॉइंट इंस्पेक्शन

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के श्री नैना देवी दौरे को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधीश राहुल कुमार और एसपी अभिषेक कुमार ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए करीब 100 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

TV Incharge

2 मिनट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के श्री नैना देवी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन-पुलिस ने किया जॉइंट इंस्पेक्शन

टोबा से श्री नैना देवी तक कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से रहेगी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 100 अधिकारियों की ड्यूटी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी दौरे को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने बुधवार को श्री नैना देवी मंदिर क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार और जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने अधिकारियों के साथ श्री नैना देवी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल भी मौजूद रहे।

आनंदपुर साहिब से हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी राष्ट्रपति

जिलाधीश राहुल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आनंदपुर साहिब से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगी। इसके बाद वह वाहन से श्री नैना देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया गया है। जिला प्रशासन दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने में जुटा है।

टोबा से श्री नैना देवी तक रहेगी निगरानी

जिलाधीश ने बताया कि टोबा से लेकर श्री नैना देवी क्षेत्र तक कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, ताकि दौरे के दौरान कानून व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 100 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। श्री नैना देवी मंदिर बस अड्डे से मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

प्रशासन ने बताया गौरव का क्षण

राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति का श्री नैना देवी दौरा हिमाचल प्रदेश, जिला बिलासपुर और श्री नैना देवी क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव का क्षण है। जिला प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में जुटा हुआ है।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान मंदिर अधिकारी चतर सिंह रानौत, मंदिर अकाउंट ऑफिसर मनीष सरीन, डीएसपी मदन धीमान, तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अक्षर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • द्रौपदी मुर्मू
  • श्री नैना देवी
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • जिला प्रशासन
  • हेलीकॉप्टर दौरा
  • कमांड एंड कंट्रोल

इस खबर को शेयर करें