मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

श्राद्ध पक्ष में मां श्री नैना देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-गाजियाबाद से पहुंचीं 50 स्पेशल बसें

सार

श्राद्ध पक्ष के चलते जहां मां श्री नैना देवी के दरबार में सामान्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम है, वहीं दिल्ली और गाजियाबाद से करीब 50 स्पेशल बसें पहुंचने से मंदिर परिसर में अचानक भीड़ बढ़ गई। श्रद्धालु देवी दर्शन यात्रा के तहत मां श्री नैना देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, ब्रजेश्वरी देवी और चामुंडा देवी के भी दर्शन करेंगे।

TV Incharge

2 मिनट
श्राद्ध पक्ष में मां श्री नैना देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-गाजियाबाद से पहुंचीं 50 स्पेशल बसें

देवी दर्शन यात्रा के तहत पहुंचे श्रद्धालु, नैना देवी के बाद चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, ब्रजेश्वरी और चामुंडा देवी के करेंगे दर्शन

बिलासपुर के श्री नैना देवी मंदिर में श्राद्ध पक्ष के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम है। हालांकि, बुधवार को दिल्ली और गाजियाबाद से करीब 50 स्पेशल बसों के पहुंचने के बाद अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री नैना देवी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे।

देवी दर्शन यात्रा के तहत पहुंचे श्रद्धालु

दिल्ली और गाजियाबाद से आए श्रद्धालु देवी दर्शन यात्रा के तहत हिमाचल के प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत दिल्ली और गाजियाबाद से हुई है। श्रद्धालु श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता ब्रजेश्वरी देवी और माता चामुंडा देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद सभी श्रद्धालु अपने घरों को वापस लौटेंगे।

हर वर्ष आयोजित होती है यात्रा

मंदिर के पुजारी लकी शर्मा ने बताया कि दिल्ली और गाजियाबाद से करीब 50 बसें श्रद्धालुओं को लेकर श्री नैना देवी पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष श्राद्ध पक्ष के दौरान यह यात्रा आयोजित की जाती है।

उन्होंने कहा कि जल वाले गुरु जी की अगुवाई में आयोजित होने वाली इस यात्रा को देवी दर्शन यात्रा के नाम से जाना जाता है। यात्रा के तहत श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन करते हैं।

दिल्ली और गाजियाबाद से बड़ी संख्या में बसों के पहुंचने के कारण श्री नैना देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें