पधर में पहाड़ी एल्बम ‘दस शालुये दिलारी गला’ रिलीज, लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगे नागेंद्र भारद्वाज

पधर में पहाड़ी एल्बम ‘दस शालुये दिलारी गला’ रिलीज, लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगे नागेंद्र भारद्वाज
पधर में पहाड़ी एल्बम ‘दस शालुये दिलारी गला’ रिलीज, लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगे नागेंद्र भारद्वाज

Published:

बीडीसी सदस्य रूप लाल ठाकुर ने रिबन और केक काटकर किया शुभारंभ, कलाकार को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी

मंडी जिले के पधर में शनिवार शाम होटल सिटी हार्ट में पहाड़ी एल्बम ‘दस शालुये दिलारी गला’ रिलीज की गई। एल्बम के रिलीज कार्यक्रम में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पधर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुन्नू के पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान कलाकार नागेंद्र भारद्वाज और उनकी धर्मपत्नी एवं पंचायत समिति सदस्य डलाह वार्ड लता भारद्वाज ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

पहाड़ी एल्बम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूप लाल ठाकुर ने रिबन और केक काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकार नागेंद्र भारद्वाज के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में अपने संबोधन में रूप लाल ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी एल्बम ‘दस शालुये दिलारी गला’ में प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक कलाकार कठिन परिस्थितियों के बीच भी हिमाचल की संस्कृति और लोक परंपराओं को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

रूप लाल ठाकुर ने कहा कि स्थानीय कलाकार नागेंद्र भारद्वाज ने भी पहाड़ी संस्कृति और लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। उनकी नई पहाड़ी एल्बम में दर्शकों को हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

एल्बम में पर्यटन नगरी बरोट, घोघरधार, डायनापार्क और राजगुंधा की खूबसूरत वादियों के शॉट फिल्माए गए हैं, जिससे एल्बम को हिमाचली परिवेश और प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से कलाकार नागेंद्र भारद्वाज द्वारा उपमंडल मुख्यालय पधर में सरस्वती कला अकेडमी भी चलाई जा रही है। इसके माध्यम से कला प्रेमियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और प्रदेश की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

एल्बम के शुभारंभ अवसर पर रूप लाल ठाकुर ने अपनी ओर से कलाकार नागेंद्र भारद्वाज को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उन्होंने कलाकार के प्रयासों की सराहना करते हुए लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे भी इसी तरह कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान कलाकार नागेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ‘दस शालुये दिलारी गला’ उनकी 13वीं पहाड़ी एल्बम है। उन्होंने कहा कि इस एल्बम के माध्यम से दर्शकों को लोक संस्कृति की झलक देखने के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनके द्वारा तैयार किए गए पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीत भी ‘सरस्वती सुर प्रोडक्शन’ यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे।

इस पहाड़ी एल्बम में संगीत गगन म्यूजिकल ग्रुप कटौला ने दिया है। एल्बम का निर्माण डायरेक्टर हरी चौहान के बैनर तले किया गया है। गीत के बोल लेश राम ने दिए हैं, जबकि मॉडल आरती चौहान हैं। एल्बम की वीडियोग्राफी लवली स्टूडियो पधर द्वारा की गई है।

एल्बम रिलीज कार्यक्रम के दौरान कलाकार नागेंद्र भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत गीतों ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद श्रोतागण उनके गाए गीत ‘दस शालुये दिलारी गला’ और ‘की सा दिला ना तेरे, की सा मना ना तेरे’ पर खूब थिरके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता ज्योति प्रकाश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप शर्मा, शम्मी कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश ठाकुर, बीरी सिंह भारद्वाज, सतीश कुमार भारद्वाज, शीतल भारद्वाज, शुभम, मुस्कान, चिनू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें