ऊना में एल्विस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, विशेषज्ञ उपचार एक ही छत के नीचे

ऊना में एल्विस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, विशेषज्ञ उपचार एक ही छत के नीचे
ऊना में एल्विस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, विशेषज्ञ उपचार एक ही छत के नीचे

Published:

पिछले पांच महीनों में अस्पताल ने हासिल की कई उपलब्धियां, ESI और हिमाचल सरकार के साथ इमपैनलमेंट से पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा

ऊना जिला वासियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एल्विस अस्पताल ने पिछले पांच महीनों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के विस्तार के साथ विभिन्न चिकित्सा विभागों को भी मजबूत किया गया है। वहीं, ESI और हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ इमपैनलमेंट होने से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के लिए उपचार की सुविधा आसान हुई है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं से लेकर यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।

एल्विस अस्पताल की ओर से जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में अस्पताल प्रबंधन से विशाल भल्ला, यूनिट हेड अरविंद खन्ना और फैसिलिटी मैनेजर रविंद्र सिंह ने अस्पताल की पिछले पांच महीनों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल को मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी संस्थान के रूप में विकसित करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार अस्पताल का ESI तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ इमपैनलमेंट हुआ है। इससे संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को नियमों और लागू शर्तों के अनुसार उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, क्रिटिकल केयर, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।

प्रख्यात यूरोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम पुरी के अस्पताल से जुड़ने के बाद यूरोलॉजी विभाग को भी मजबूती मिली है। यहां किडनी व यूरिन पाइप की पथरी, प्रोस्टेट, यूरिन इंफेक्शन, पेशाब में खून आने सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं का उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जरूरत के समय मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा भी उपलब्ध है।

प्रबंधक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि मरीज-केंद्रित सेवाओं का विस्तार अस्पताल की प्राथमिकता है। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ सुविधाओं के विस्तार की बात कही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें