संधोडा पत्तन में 8 करोड़ के डबल लेन पुल का शिलान्यास, सीएम सुक्खू बोले- जल्द पूरा होगा निर्माण

संधोडा पत्तन में 8 करोड़ के डबल लेन पुल का शिलान्यास, सीएम सुक्खू बोले- जल्द पूरा होगा निर्माण
संधोडा पत्तन में 8 करोड़ के डबल लेन पुल का शिलान्यास, सीएम सुक्खू बोले- जल्द पूरा होगा निर्माण

Published:

नादौन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पुल की आधारशिला रखी, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना; किशाऊ परियोजना को लेकर लगाए कई आरोप

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन संधोडा पत्तन के पास 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डबल लेन पुल का शिलान्यास किया।

इस पुल के निर्माण से रैल बड़ा क्षेत्र की कई पंचायतों के साथ-साथ कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। पुल बनने से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न, देहरा विधायक कमलेश ठाकुर, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ज्वालाजी और नादौन क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पुल का निर्माण कर दोनों क्षेत्रों को बेहतर तरीके से जोड़ा जाए। इसी मांग को देखते हुए आज पुल का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि डबल लेन पुल के निर्माण पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यदि निर्माण लागत अधिक आती है तो सरकार अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने धनेटा में प्रस्तावित आयुर्वेदिक संस्थान को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने इस संस्थान के लिए बिडिंग की है और केंद्र सरकार की ओर से 74 एकड़ भूमि तथा 300 करोड़ रुपये की शर्त रखी गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश सरकार ने इन शर्तों को स्वीकार कर लिया है और इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ आगे की चर्चा की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं, लेकिन भाजपा नेताओं को ये कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और उसके नेता विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सरकार को घेरने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर इन दिनों सरकार के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं और मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। किशाऊ परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े मुद्दे पर भाजपा नेता अब सफाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के विभिन्न गुट उन्हें घेरने के लिए लगातार बयानबाजी करते हैं। उन्होंने हर्ष महाजन का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले वीरभद्र सिंह के सलाहकार रहे हैं और अब भाजपा में हैं। सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर हिमाचल की जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी आरोप लगाए।

मंडी विधायक के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी उनके कार्यों की सराहना की है और अनिल शर्मा ने भी सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें