बिंदल का कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला, बोले- भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश

बिंदल का कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला, बोले- भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश
बिंदल का कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला, बोले- भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश

Published:

भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, 30 अक्टूबर को धर्मशाला, 1 नवंबर को शिमला और 4 नवंबर को मंडी व हमीरपुर में होंगे कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहता है। इसी के विरोध में भाजपा हिमाचल प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी।

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।

बिंदल ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए चुनी हुई सरकारों को गिराने और आपातकाल के दौरान संविधान में किए गए बदलावों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में दो संविधान और दो विधान की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों पर भी निशाना साधा।

हिमाचल में चार स्थानों पर निकलेगी पदयात्रा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने घोषणा की कि पार्टी प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में चार स्थानों पर पदयात्राएं आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को धर्मशाला और 1 नवंबर को शिमला में पदयात्रा निकाली जाएगी।

शिमला में यह पदयात्रा पुराने बस अड्डे से चौड़ा मैदान तक जाएगी, जिसकी अगुवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे। इसके अलावा 4 नवंबर को मंडी और हमीरपुर में भी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।

केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रही है, लेकिन जनता विपक्ष के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरते हुए आरोप लगाया कि घुसपैठियों को संरक्षण देने से देश के नागरिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी बयानबाजी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और राजनीतिक हताशा में इस तरह के बयान दे रही है।

सुक्खू के सरकार रिपीट करने के दावे पर कसा तंज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दोबारा सत्ता में आने के दावे पर बिंदल ने तंज कसते हुए इसे ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले चार वर्षों के जख्मों को भूली नहीं है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

बिंदल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। पार्टी की ओर से घोषित पदयात्राओं के जरिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ अपनी बात रखी जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें