चंबा में 22 वर्षीय युवक ने कमरे में लगाया फंदा, तेज आवाज में चला रखा था वूफर; अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम

Published:

पुखरी के बनगाटी गांव की घटना, मां ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो फंदे से लटका मिला बेटा; कुछ साल पहले सड़क हादसे में हुई थी पिता की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपतहसील पुखरी के तहत ग्राम पंचायत कंदला के बनगाटी गांव में 22 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र कुमार, निवासी गांव बनगाटी, डाकघर कंदला, उपतहसील पुखरी के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। युवक ने कमरे में तेज आवाज में वूफर चला रखा था।

मां खिड़की से अंदर झांका तो सामने आया दर्दनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार बुधवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचा था। घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया और वहां तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला दिया। रात करीब 11 बजे तक जब कमरे से गाने बजने की आवाज आती रही, तो उसकी मां भितो देवी कमरे की तरफ गईं। उन्हें लगा कि कहीं सुधीर वूफर चालू छोड़कर सो तो नहीं गया।

कमरे के पास पहुंचने पर दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद मिलीं। अनहोनी की आशंका होने पर मां ने खिड़की के शीशे से अंदर झांककर देखा तो सुधीर फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर मां की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

खिड़की तोड़कर युवक को पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर जाकर सुधीर को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है।

ट्रैक्टर चलाकर चलाता था परिवार की आजीविका

ग्रामीणों के अनुसार, सुधीर कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता था और परिवार का सहारा बना हुआ था। उसकी मां भितो देवी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में कार्यरत हैं।

परिवार पहले भी दुखद हादसे का सामना कर चुका था। कुछ वर्ष पहले सड़क हादसे में सुधीर के पिता देवेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई थी। अब 22 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से पूरे बनगाटी गांव में शोक का माहौल है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें