बिलासपुर के लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला T-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, वर्ल्ड कप-एशिया कप के लिए चुनी जाएगी टीम

Published:

उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया पहले मैच की बैटिंग सेरेमनी का शुभारंभ, ‘छोटे कदम बड़े अरमान, बेटियां बनेगी भारत की शान’ थीम पर सजा स्टेडियम

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त किरण भड़ाना ने पहले मैच की बैटिंग सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी नौशीन भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारतीय महिला क्रिकेट के लिहाज से एक बड़ा आयोजन है। इसके माध्यम से आगामी वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला इंडिया ए और दूसरी टीम के बीच खेला गया। इसमें इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ और बिलासपुर क्रिकेट संघ की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई हैं। उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाएंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

'छोटे कदम बड़े अरमान, बेटियां बनेगी भारत की शान' थीम पर सजा स्टेडियम

प्रतियोगिता की थीम ‘छोटे कदम बड़े अरमान, बेटियां बनेगी भारत की शान’ रखी गई है। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए लुहणू क्रिकेट मैदान को आकर्षक पिंक थीम में सजाया गया है। आयोजन में देशभर से पहुंची महिला क्रिकेट खिलाड़ी और अतिथि मैदान के इस खास माहौल का आनंद ले रहे हैं।

विशाल जगोता ने कहा कि बिलासपुर के लिए यह गर्व की बात है कि पहली बार लुहणू मैदान में राष्ट्रीय स्तर की इस महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी देश की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों को करीब से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें