शिमला जिले में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्र, विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर परीक्षा केंद्र सहित अन्य जरूरी जानकारियां देख सकते हैं।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला शिमला में परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिल सके।
शिमला जिले में इन स्थानों पर होंगे परीक्षा केंद्र
जिला शिमला में शिमला, ठियोग, रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव, क्वार, चौपाल, नेरवा और कुपवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा छठी में दाखिले के लिए चयन परीक्षा आयोजित होगी।
इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का प्रवेश पत्र निर्धारित लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से समय रहते परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने का आग्रह किया है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube