हमीरपुर में ₹3.5 करोड़ की ड्रोन ग्रांट का दावा संदिग्ध, छात्र से साइबर ठगी की FIR दर्ज

हमीरपुर में ₹3.5 करोड़ की ड्रोन ग्रांट का दावा संदिग्ध, छात्र से साइबर ठगी की FIR दर्ज
हमीरपुर में ₹3.5 करोड़ की ड्रोन ग्रांट का दावा संदिग्ध, छात्र से साइबर ठगी की FIR दर्ज

Published:

DIO-iDEX ने ग्रांट मंजूर होने से किया इनकार, हॉस्टल से गिरकर घायल सर्वेश शर्मा का PGI चंडीगढ़ में चल रहा इलाज; मौत की अफवाहों को पुलिस ने बताया गलत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ₹3.5 करोड़ की ग्रांट मिलने के दावे से चर्चा में आए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर, बडू के छात्र सर्वेश शर्मा के मामले में पुलिस ने कथित साइबर धोखाधड़ी को लेकर FIR दर्ज की है।

डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन (DIO) की ओर से ग्रांट मंजूर होने से इनकार किए जाने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर घायल हुए सर्वेश शर्मा का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए ₹3.5 करोड़ की ग्रांट का दावा

कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र सर्वेश शर्मा को कथित तौर पर डिजिटल संदेशों और दस्तावेजों के माध्यम से बताया गया था कि उनके ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) कार्यक्रम के तहत ₹3.5 करोड़ की ग्रांट मंजूर हुई है।

हालांकि, अक्टूबर 2026 में DIO की ओर से मिले आधिकारिक संचार के अनुसार, उपलब्ध रिकॉर्ड में सर्वेश शर्मा या उनसे जुड़े किसी स्टार्टअप के लिए ऐसी ग्रांट मंजूर होने का उल्लेख नहीं है। इसके बाद ग्रांट से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल संदेशों की सत्यता पर सवाल उठे हैं।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ग्रांट मंजूर होने से जुड़े कथित संदेश और दस्तावेज किसने तैयार किए और वे छात्र तक कैसे पहुंचे। मामले में इलेक्ट्रॉनिक संदेशों, पत्राचार, संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम स्पष्ट हो सके और कथित धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि इससे पहले सर्वेश शर्मा को IIT रुड़की में लाखों रुपये की इनामी राशि मिलने की बात सामने आई थी। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उस राशि का इस्तेमाल भी कथित साइबर ठगी से जुड़े लोगों ने तो नहीं किया।

सर्वेश शर्मा की मौत की अफवाहों को पुलिस ने बताया गलत

हमीरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सर्वेश शर्मा बुधवार को हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर घायल हो गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेश शर्मा का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

एएसपी ने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी का प्रतीत होता है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें