हमीरपुर पॉलिटेक्निक के छात्र सर्वेश कुमार शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित, सेना के लिए बना रहे आधुनिक ड्रोन

Published:

बिना GPS ड्रोन नेविगेशन की समस्या के समाधान पर तैयार किया प्रोजेक्ट, डिफेंस इनोवेशन के तहत मिली 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट

भारतीय सेना के लिए आधुनिक ड्रोन तकनीक पर काम करने वाले हमीरपुर पॉलिटेक्निक के छात्र सर्वेश कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सर्किट हाउस हमीरपुर में सम्मानित किया। सर्वेश ने डिफेंस इनोवेशन के तहत ऐसा ड्रोन प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें बिना GPS ड्रोन नेविगेशन की समस्या के समाधान पर काम किया गया है।

सर्वेश के अनुसार, उनके आधुनिक ड्रोन प्रोजेक्ट को भारत सरकार की ओर से स्वीकृति दी गई है और इसके लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट भी जारी की गई है। आगामी दिनों में वह IIT रुड़की के सहयोग से ड्रोन तकनीक को विकसित करने के लिए काम करेंगे।

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सर्वेश की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि समाचार पत्र के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली थी कि भानवी गांव का यह छात्र पॉलिटेक्निक में पढ़ाई के साथ ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सर्वेश की कुशलता और प्रोजेक्ट को देखते हुए डिफेंस विभाग ने इसे मंजूरी दी है और इसके लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये की राशि मिलने की बात सामने आई है।

राज्यपाल ने कहा कि सर्वेश निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि प्रदेश का एक युवा छात्र नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और स्टार्टअप के विचार का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

वहीं, सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने जोधपुर में आयोजित ‘फ्लाइंग विंग्स हैकाथॉन’ में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग समस्याएं दी गई थीं, जिनमें से उन्होंने बिना GPS ड्रोन की नेविगेशन से जुड़ी समस्या पर काम किया। इसके लिए उन्होंने एक आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का विचार विकसित किया।

सर्वेश ने बताया कि इसके बाद इस काम को केवल प्रतियोगिता तक सीमित रखने के बजाय डिफेंस स्टार्टअप के माध्यम से इस तकनीक को और विकसित करने का निर्णय लिया। उनका उद्देश्य भारतीय सेना की सीमाओं पर आने वाली विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान तैयार करना और ड्रोन को हाईटेक बनाना है।

गौरतलब है कि साधारण परिवार से निकलकर सर्वेश ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भानवी से प्राप्त की। पढ़ाई के साथ ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में उनकी रुचि और काम ने उन्हें डिफेंस इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें