चम्बा के ऐतिहासिक रंग महल में बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, कलाकारों को मिलेगा साझा मंच

चम्बा के ऐतिहासिक रंग महल में बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, कलाकारों को मिलेगा साझा मंच
चम्बा के ऐतिहासिक रंग महल में बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, कलाकारों को मिलेगा साझा मंच

Published:

चम्बा रुमाल, चप्पल, थाल समेत मेटल और स्टोन क्राफ्ट को मिलेगी नई पहचान, युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देने की योजना

ऐतिहासिक चम्बा नगर की समृद्ध कला एवं शिल्प परंपरा को नई पहचान देने के लिए ऐतिहासिक रंग महल में ‘आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से चम्बा रुमाल, चम्बा चप्पल, चम्बा थाल, मेटल और स्टोन क्राफ्ट से जुड़े कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाने की योजना है।

इस पहल को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से एडीसी चम्बा अमित मैहरा की अध्यक्षता में कलाकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलाकारों को एक स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने, उनके हुनर को प्रदर्शित करने और पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

एडीसी अमित मैहरा ने कहा कि चम्बा की कला और शिल्प परंपरा बेहद समृद्ध है, लेकिन अधिकांश कारीगर अभी तक अपने घरों से ही कार्य कर रहे हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर के माध्यम से कलाकारों को काम करने के साथ-साथ अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा। यहां आने वाले स्थानीय युवाओं और पर्यटकों को पारंपरिक शिल्प सीखने का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। दूरदराज क्षेत्रों से प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवाओं की सुविधा को देखते हुए रंग महल में उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने की भी योजना है।

पद्मश्री सम्मान से अलंकृत ललिता वकील सहित अन्य स्थानीय कारीगरों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। ललिता वकील ने कहा कि रंग महल में किए गए जीर्णोद्धार और साझा मंच की पहल से चम्बा की धरोहर कलाओं को नया जीवन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न पारंपरिक विधाओं के कलाकारों के एकत्र होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह प्रमुख आकर्षण केंद्र बन सकता है। इससे चम्बा की अनूठी कला और शिल्प को व्यापक स्तर पर पहचान मिलने के साथ इसके प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा मिलेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें