टोणीदेवी मंदिर में सजा विधायक घर-द्वार, कैप्टन रणजीत सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं

टोणीदेवी मंदिर में सजा विधायक घर-द्वार, कैप्टन रणजीत सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं
टोणीदेवी मंदिर में सजा विधायक घर-द्वार, कैप्टन रणजीत सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं

Published:

बमसन क्षेत्र के लोगों ने रखीं मांगें, विधायक बोले- जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिक जिम्मेदारी

विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उनके घर-द्वार तक पहुंचकर सुनने और समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोणीदेवी मंदिर परिसर में ‘विधायक घर-द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के समक्ष अपनी समस्याएं, मांगें और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे रखे।

इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया गया, जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उठाकर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

‘जनता के लिए हमेशा खुले हैं दरवाजे’

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि विधायक का पद केवल विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगे।

बमसन में दिखा विधायक के प्रति अपनापन

टोणीदेवी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बमसन क्षेत्र के लोगों में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के प्रति अपनापन और आत्मीयता दिखाई दी। लोगों ने खुलकर अपनी बात विधायक के सामने रखी और क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।

विधायक ने भी लोगों के साथ सहजता से संवाद करते हुए उनकी बात सुनी और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि विधायक घर-द्वार कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे विधायक तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। इससे अधिकारियों और संबंधित विभागों तक अपनी बात पहुंचाने में भी आसानी हो रही है।

हर गांव और हर परिवार की आवाज सुनने का प्रयास

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि सुजानपुर के हर गांव और हर परिवार की आवाज को सुना जाए। विकास कार्यों को जनभावनाओं और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से सुजानपुर के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “जनता से दूरी नहीं, जनता के बीच रहकर काम करना ही हमारा संकल्प है।”

बॉक्स: पहले के विधायकों की अपेक्षा संवाद आसान और सहज

टोणीदेवी में आयोजित विधायक घर-द्वार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले के विधायकों की तुलना में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह से संवाद करना बेहद आसान और सहज है। लोगों ने कहा कि वे अपनी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को विधायक के सामने सीधे रखने में खुद को सहज महसूस करते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विधायक द्वारा जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना उनके लिए विश्वास और अपनापन बढ़ाने वाला है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें