बिलासपुर अदालत परिसर से चिट्टा तस्कर के भागने पर दो पुलिस जवान निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

बिलासपुर अदालत परिसर से चिट्टा तस्कर के भागने पर दो पुलिस जवान निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
बिलासपुर अदालत परिसर से चिट्टा तस्कर के भागने पर दो पुलिस जवान निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Published:

उल्टी का बहाना बनाकर पहली मंजिल से कूदकर फरार हुआ था आरोपी, डेढ़ घंटे बाद नाली से पुलिस ने पकड़ा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अदालत परिसर से चिट्टा तस्करी के आरोपित के भागने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में स्वारघाट पुलिस थाने के दो जवानों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

मंगलवार को पेशी के दौरान कुल्लू निवासी आरोपित पुलिस जवानों को चकमा देकर अदालत परिसर की पहली मंजिल से कूदकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने शहर में तलाशी अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को बस स्टैंड के समीप एक निकास नाली से पकड़ लिया गया था।

उल्टी का बहाना बनाकर पहली मंजिल से कूदा

जानकारी के अनुसार, गरा क्षेत्र में लग्जरी बस में सवार 32 वर्षीय चंद्रवीर निवासी बैंची, कुल्लू को पुलिस ने 12.58 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। मंगलवार को पुलिस जवान उसे अदालत में पेशी के लिए लेकर पहुंचे थे।

जज के समक्ष पेश किए जाने से ठीक पहले आरोपित ने उल्टी आने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस जवान उसे बाथरूम की तरफ ले जाने लगे, आरोपित ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

शहर में नाकेबंदी, नाली से पकड़ा गया आरोपी

आरोपित के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से भी मदद ली गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड के पास गंदगी से भरी एक नाली से ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ड्यूटी में लापरवाही पर दो जवान निलंबित

अदालत परिसर जैसी संवेदनशील जगह से पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी के फरार होने के बाद ड्यूटी पर तैनात जवानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए स्वारघाट पुलिस थाने के दो जवानों को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें