नेरवा में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, 11 वर्षीय महक और 8 वर्षीय कनक ने IGMC में तोड़ा दम

नेरवा में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, 11 वर्षीय महक और 8 वर्षीय कनक ने IGMC में तोड़ा दम
नेरवा में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, 11 वर्षीय महक और 8 वर्षीय कनक ने IGMC में तोड़ा दम

Published:

कमरे में बेसुध मिली थीं दोनों बच्चियां, त्यूणी और रोहड़ू अस्पताल के बाद IGMC शिमला किया गया था रेफर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नेरवा तहसील से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दूरदराज टेलर पंचायत में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान जितेंद्र चौहान की 11 वर्षीय बेटी महक और 8 वर्षीय बेटी कनक के रूप में हुई है। दोनों बच्चियों की अचानक मौत से परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

20 सितंबर को कमरे में बेसुध मिलीं दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार 20 सितंबर की सुबह दोनों बच्चियों को कमरे में बेसुध पाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए त्यूणी अस्पताल लेकर गए। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहड़ू अस्पताल रेफर किया गया। यहां से दोनों बच्चियों को बेहतर उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया।

IGMC शिमला में उपचार के दौरान मौत

IGMC शिमला में उपचार के दौरान दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। दो मासूम बच्चियों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि

मामले की सूचना नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार को दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी। यदि रिपोर्ट में सांप के डसने से मौत की पुष्टि होती है तो नियमानुसार परिजनों को राहत प्रदान की जाएगी।

मंडी में भी सामने आया था ऐसा मामला

गौरतलब है कि गत दिनों मंडी जिले में भी सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हुई थी। अब शिमला जिले में दो सगी बहनों की मौत का यह मामला सामने आया है। मंडी में हुई घटना में दोनों भाई-बहन बेड पर सोए हुए थे, जबकि उनके माता-पिता नीचे सो रहे थे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें