हिमाचल में 64 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की 33 और सिरमौर की 24 दवाएं गुणवत्ता जांच में नाकाम

हिमाचल में 64 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की 33 और सिरमौर की 24 दवाएं गुणवत्ता जांच में नाकाम
हिमाचल में 64 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की 33 और सिरमौर की 24 दवाएं गुणवत्ता जांच में नाकाम

Published:

अगस्त के ड्रग अलर्ट में देशभर की 220 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल; बच्चों के सिरप, एंटीबायोटिक, बुखार-खांसी और किडनी की दवाएं भी शामिल

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से जारी अगस्त के ड्रग अलर्ट में हिमाचल प्रदेश में निर्मित 64 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने का मामला सामने आया है।

देशभर में गुणवत्ता जांच में फेल हुई 220 दवाओं में हिमाचल की दवाएं भी शामिल हैं। इनमें बच्चों के सिरप, बुखार, खांसी, एंटीबायोटिक और किडनी से संबंधित दवाओं के साथ कई इंजेक्शन और विटामिन की दवाएं भी शामिल हैं।

ड्रग अलर्ट के अनुसार, हिमाचल में सबसे अधिक सोलन जिले में निर्मित 33 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इसके बाद सिरमौर में बनी 24 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। वहीं ऊना की 4, कांगड़ा की 2 और बिलासपुर की एक दवा का सैंपल भी फेल हुआ है। संबंधित कंपनियों से जवाब मांगा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

191 नमूने राज्य और 29 केंद्रीय प्रयोगशालाओं में फेल

ड्रग अलर्ट के अनुसार गुणवत्ता जांच में फेल हुए 220 नमूनों में से 191 नमूने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं और 29 नमूने केंद्रीय प्रयोगशालाओं की जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके अलावा एक नमूना नकली पाया गया।

हिमाचल के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड्ड, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, कुमारहट्टी, सोलन, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा स्थित दवा निर्माण इकाइयों के उत्पाद भी इस सूची में शामिल हैं।

जांच में कुछ नमूने दवा के घुलने की क्षमता, दवा की मात्रा, प्रभावी औषधीय तत्व, निष्क्रमण, पीएच और कणों की निर्धारित सीमा समेत विभिन्न गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं। कुछ कंपनियों में दो से अधिक दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जबकि कई कंपनियों के सैंपल बार-बार गुणवत्ता जांच में नाकाम पाए गए हैं।

इन दवाओं के सैंपल हुए फेल

ड्रग अलर्ट में कई प्रकार की दवाओं के सैंपल फेल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कैल्शियम कार्बोनेट विद विटामिन डी-3 टेबलेट, लाइनजोलिड एंटीबायोटिक, सिफ्यूरोक्सिम एक्सेल, सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट एंड मेटफॉर्मिन, विल्डाग्लिप्टिन, एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम, सेफपोडॉक्सिम ओरल सस्पेंशन,

एसिक्लोफेनाक-पैरासिटामोल-सेराटियोपेप्टिडेज टेबलेट और कैल्शियम-जिंक-मैग्नीशियम-विटामिन के-2 कैप्सूल शामिल हैं।

इसके अलावा एजिथ्रोमाइसीन एंड लैक्टिक एसिड बेसिलस टेबलेट, राबेप्राजोल सोडियम इंजेक्शन, एमिकासिन सल्फेट इंजेक्शन, इट्राकोनाजोल कैप्सूल, मोंटेलुकास्ट-लेवोसेटिरिजिन सिरप, पेरासिटामोल पेडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन, प्रेगाबालिन सस्टेन्ड रिलीज टेबलेट, मेकोबालामिन विद अल्फा लिपोइक एसिड कैप्सूल और एसिक्लोफेनाक-पेरासिटामोल जैसी दवाएं भी सूची में शामिल हैं।

जनवरी से अगस्त तक कई दवाओं के सैंपल फेल

दिए गए आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल में जनवरी 2026 में 71, फरवरी में 73, मार्च में 76, अप्रैल में 31, मई में 43, जून में 46, जुलाई में 83 और अगस्त में 64 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के उद्योगों के ज्यादातर सैंपल शामिल हैं।

पिछले दो महीनों में सैंपल फेल होने का आंकड़ा लगातार बढ़ने की बात कही गई है। वहीं सरकार और संबंधित विभाग की ओर से गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर के अनुसार, गुणवत्ता जांच में फेल नमूनों से संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित बैच की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें