HPU में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार, छात्र से मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

HPU में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार, छात्र से मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले
HPU में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार, छात्र से मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

Published:

22 सितंबर को विधि विभाग के बाहर छात्र से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार; 23 सितंबर को पुलिस कार्य में बाधा डालने पर सात युवकों पर कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र से मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है।

वहीं दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने और मौके पर अव्यवस्था उत्पन्न करने के आरोप में सात युवकों पर कार्रवाई की गई।

विधि विभाग के बाहर छात्र से मारपीट का मामला

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को एचपीयू के विधि विभाग के बाहर एक छात्र से मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अखिल कुमार (21), निवासी चंबा और आदित्या (23), निवासी सिरमौर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 351(3), 189 और 191(3) के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में सात गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई 23 सितंबर को एचपीयू समरहिल परिसर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस कार्य में बाधा डाली और मौके पर अव्यवस्था उत्पन्न की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी की सहायता ली गई और युवकों को पुलिस थाना बालूगंज लाया गया।

पुलिस रपट के आधार पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के प्रावधानों के तहत सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों में कमलेश निवासी करसोग, जिला मंडी; प्रवेश निवासी शिलाई, जिला सिरमौर; मुकेश और चमन निवासी चूराह, जिला चंबा; आशीष निवासी ननखड़ी, जिला शिमला; किशोर कुमार निवासी कुल्लू सदर और हैप्पी निवासी थुनाग, जिला मंडी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसके बाद उन्हें नियमानुसार थाना हवालात में रखा गया और सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में जांच जारी है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें