राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां मिलेंगी
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला आयुष चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला आयुष चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी डॉ. मुकेश ममगाई ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि शिविर म्यूनिसिपल कमेटी हॉल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सकों की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी मौके पर निशुल्क की जाएंगी।
शिविर में BMD, नर्व कंडक्शन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और PFT यानी पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ. मुकेश ममगाई ने कहा कि बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार जरूरी है। इसी उद्देश्य से शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर चिकित्सकों की ओर से आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में जेरियाट्रिक हेल्थ केयर से संबंधित आवश्यक दवाइयां भी वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
आयोजकों के अनुसार, शिविर का लाभ लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आयुष चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से संपर्क करने की सुविधा रहेगी। मरीजों को आगे निशुल्क फॉलो-अप परामर्श भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
आयोजकों ने वरिष्ठ नागरिकों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube