क्विज, एक्टिविटी कॉर्नर, मैथ्स ओलंपियाड और मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हासिल किए कई स्थान
झंडूता उपमंडल के कोटधार क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में 18 और 19 सितंबर को आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में ज्योति पब्लिक स्कूल, बरठीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों ने क्विज, एक्टिविटी कॉर्नर, मैथ्स ओलंपियाड और मॉडल प्रदर्शनी सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भूमि और विभूति ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कृतिका और तन्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में अक्षित गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, सीनियर वर्ग में सिमरन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हेतल और शारदा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
मैथ्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में हिमांशु धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्वास्तिक राणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मॉडल प्रतियोगिता में दिव्यांशी अत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ज्योति पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय के छात्र लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube