चढ़ियार में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अनुराग शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चढ़ियार में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अनुराग शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
चढ़ियार में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अनुराग शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Published:

15 जोनों की करीब 540 छात्राओं ने लिया हिस्सा, अनुराग शर्मा बोले- खेल सर्वांगीण विकास के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण

बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

समारोह में मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जिले के 15 जोनों से करीब 540 छात्राओं ने भाग लिया। तीन दिनों के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

अनुराग शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्राओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी उनकी प्रतिभा और क्षमता को दर्शाती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी विद्यार्थी या युवा को नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना अभिभावकों, अध्यापकों या प्रशासन को देनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश में चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया।

राज्यसभा सांसद ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं और उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रवेश के समय जाति संबंधी कॉलम हटाने का निर्णय भी लिया गया है।

चढ़ियार क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि चढ़ियार को सब तहसील से तहसील का दर्जा दिया गया है और तहसील भवन के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का सब डिविजन भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चढ़ियार अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है और अन्य कमियों को भी चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल एवं सिंचाई योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण के लिए प्रयास करने तथा अन्य आवश्यकताओं का आंकलन तैयार करने के निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विद्यालय में वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

प्रतियोगिता के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए 5 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी में ज्वाली जोन विजेता और फतेहपुर उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में ज्वालामुखी विजेता और ज्वाली उपविजेता रहा। खो-खो में ज्वाली विजेता तथा शाहपुर उपविजेता रहा। कुश्ती के विभिन्न वर्गों में फतेहपुर जोन विजेता और हारचकियां जोन उपविजेता रहा।

समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हार-जीत से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें