सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर घायल, कुल्लू रेफर

सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर घायल, कुल्लू रेफर
सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर घायल, कुल्लू रेफर

Published:

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर सैल्फी प्वाइंट के पास हादसा, पांच लोग थे सवार; उपचार के दौरान एक घायल ने तोड़ा दम

लाहौल के सिस्सू में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैल्फी प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में सुरेश पुत्र तोता राम, निवासी बडियाल, तहसील बल्ह, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन संख्या एचपी-31सी-1662 गोंधला की ओर जा रहा था। सिस्सू सैल्फी प्वाइंट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया।

घायलों में मोहन सिंह पुत्र सेवक राम, निवासी चुवाड़ी, डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह, निखिल पुत्र रमेश चंद, निवासी सकरोआ, तहसील बल्ह, बबलू पुत्र हल्कू राम, निवासी मंडी और पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण दास, निवासी टिक्कर, तहसील बल्ह शामिल हैं। इनमें बबलू, मोहन सिंह और पवन कुमार की हालत गंभीर बताई गई। तीनों को बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

उपचार के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना का सटीक कारण क्या रहा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिस्सू क्षेत्र में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने रखा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें