कोटला में स्तरोन्नत पुलिस थाने का उद्घाटन, चिट्टे और नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश

कोटला में स्तरोन्नत पुलिस थाने का उद्घाटन, चिट्टे और नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश
कोटला में स्तरोन्नत पुलिस थाने का उद्घाटन, चिट्टे और नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Published:

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने किया उद्घाटन, 25 पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती; सीवरेज और बाढ़ नियंत्रण कार्यों की भी दी जानकारी

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में स्तरोन्नत पुलिस थाने का उद्घाटन किया। वर्ष 1927 में स्थापित पुलिस चौकी को अब पुलिस थाने के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। नए पुलिस थाने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा स्थानीय लोगों को पुलिस सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

25 पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती

स्तरोन्नत पुलिस थाने में एक थाना प्रभारी, तीन सहायक उप निरीक्षक, पांच मुख्य आरक्षी और 16 आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल होंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार को शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

चिट्टे और नशीले पदार्थों पर सख्ती के निर्देश

कृषि मंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र में चिट्टे सहित अन्य अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और दूसरी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नशे से जुड़े मामलों में पुलिस को तत्परता और सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता भी जरूरी है।

कोटला में विकास कार्यों का किया जिक्र

प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन के दौरान कोटला क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ही कोटला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई थी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हुईं।

उन्होंने बताया कि अब इस विद्यालय को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

बाढ़ नियंत्रण के लिए 10 करोड़ के कार्य

कृषि मंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान देहर खड्ड से होने वाले नुकसान के समाधान के लिए कोटला क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ नियंत्रण और भूस्खलन शमन कार्य करवाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोटला में सीवरेज सुविधा के लिए करीब 33 करोड़ रुपये की लागत की डीपीआर प्रस्तावित की गई है। इससे क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास को गति

प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि कोटला को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया है, जिससे क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ पेयजल योजनाओं के माध्यम से भी लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज, एएसपी डीसी वर्मा, एसडीएम नरेंद्र जरियाल, डीएसपी चंद्रपाल, तजेंद्र वर्मा, संजीव यादव, बिजली बोर्ड के एक्सईएन विशाल पत्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, कांग्रेस नेता मनु शर्मा,

अश्वनी चौधरी, जितेंद्र जीतू, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मंडलों की प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें