शिमला में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंकेज से पंजाब पहुंची पुलिस

शिमला में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंकेज से पंजाब पहुंची पुलिस
शिमला में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंकेज से पंजाब पहुंची पुलिस

Published:

ढली पुलिस ने 28 अगस्त को पकड़े थे दुष्यंत वर्मा और अक्षय शर्मा, जांच में मुख्य सप्लायर अजय कुमार का नाम सामने आया; फाजिल्का से हुई गिरफ्तारी

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के मामले में एक और आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। ढली पुलिस थाना की टीम ने 28 अगस्त 2026 को भट्टाकुफर-ढली टनल मार्ग पर जांच के दौरान एक कार से 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए नशे की सप्लाई के बैकवर्ड लिंकेज खंगाले।

एएसपी मेहर पंवर के अनुसार, 28 अगस्त को पुलिस थाना ढली की टीम गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। कार में चालक की सीट पर दुष्यंत वर्मा (25), निवासी सुन्नी, जिला शिमला और उसके साथ अक्षय शर्मा (24), निवासी आनी, जिला कुल्लू सवार थे।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 84/2026 के तहत धारा 21 और 29 NDPS Act में मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर अजय कुमार है। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार ने हेरोइन पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से हासिल की थी और बाद में मोहाली में अक्षय शर्मा को सप्लाई की थी। पुलिस को जांच में दोनों के बीच 10,500 रुपये के वित्तीय लेन-देन और फोन कॉल डिटेल्स (CDR) से भी अहम सुराग मिले।

मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर ढली पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम को पंजाब भेजा गया। टीम ने 14 सितंबर 2026 को गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब में दबिश देकर मुख्य सप्लायर अजय कुमार (24), पुत्र बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान पूछताछ में अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लायरों के बारे में जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें