हमीरपुर के तरोपका में घर की रेलिंग में मिली सरकारी मोहर वाली पाइपें, विजिलेंस ने लिए सैंपल

हमीरपुर के तरोपका में घर की रेलिंग में मिली सरकारी मोहर वाली पाइपें, विजिलेंस ने लिए सैंपल
हमीरपुर के तरोपका में घर की रेलिंग में मिली सरकारी मोहर वाली पाइपें, विजिलेंस ने लिए सैंपल

Published:

जलशक्ति विभाग की टीम की मौजूदगी में पाइपों के हिस्से काटकर जांच के लिए लिए गए, अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल बोले- किस डिवीजन से आईं, इसकी जांच जारी

हमीरपुर के तरोपका गांव में एक घर की रेलिंग में लगी पाइपों पर सरकारी मोहर मिलने के बाद मामला जांच के घेरे में आ गया है। सरकारी मोहर वाली पाइपों के इस्तेमाल की शिकायत विजिलेंस तक पहुंचने के बाद विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विजिलेंस टीम ने मामले की जानकारी जलशक्ति विभाग हमीरपुर को भी दी।

जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में घर की रेलिंग में लगी पाइपों के कुछ हिस्से काटकर सैंपल के तौर पर कब्जे में लिए। इन सैंपलों को आगे की जांच के लिए जलशक्ति विभाग को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि घर की रेलिंग में करीब 20 से 25 पाइपों का इस्तेमाल किया गया है।

जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि विजिलेंस द्वारा लिए गए पाइपों के सैंपल विभाग को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विजिलेंस से शिकायत मिलने के बाद हमीरपुर डिवीजन में आई सरकारी पाइपों के डाटा की भी जांच की गई है, जो पूरी पाई गई है।

अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि अब यह जांच की जा रही है कि रेलिंग में इस्तेमाल की गई सरकारी मोहर वाली पाइपें आखिर किस डिवीजन से आई हैं और वहां तक कैसे पहुंचीं। मामले में विजिलेंस और जलशक्ति विभाग की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पाइपों के सैंपल की जांच और रिकॉर्ड की पड़ताल जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें