कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और सुक्खू सरकार पर साधा निशाना
कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Published:

सोशल मीडिया कंपनियों से भारतीय कानूनों के पालन और क्रिएटर्स को उचित भुगतान की उठाई मांग, किसाऊ योजना पर भी कांग्रेस को घेरा

कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राहुल गांधी को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें देश में क्या चल रहा है, इसका पता नहीं होता और वह बिना सोचे-समझे बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में युद्ध जैसे हालात नजर आ रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी को यह दिखाई नहीं दे रहा है और न ही उन्हें देश की प्रगति नजर आ रही है।

अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया को बच्चों और युवाओं के लिए चिंता का विषय बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत के क्रिएटर्स को सोशल मीडिया कंपनियां उचित भुगतान कर रही हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि यदि कंपनियां उचित भुगतान नहीं कर रही हैं तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि भारत में सोशल मीडिया कंपनियां फल-फूल रही हैं और इनके सर्वर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हैं, लेकिन कंपनियों को भारत के कानूनों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को कंपनियों की कमाई और उसके संभावित दुरुपयोग की जानकारी होनी चाहिए।

किसाऊ योजना को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि छह दशक पुरानी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था, लेकिन अब इसका समाधान निकाला गया है, जो भविष्य की पीढ़ी के लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के लिए पैसा केंद्र सरकार दे रही है, लेकिन कांग्रेस इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छह राज्यों के साथ बैठक कर इस योजना से जुड़े विषयों को सुलझाया है। बिजली और खर्चे को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 90 प्रतिशत खर्च वहन कर रही है।

UPI पेमेंट को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में जो भी फैसला आया है, उसकी रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को समझने के बाद ही लोगों को इस मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें