कुमारसैन में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां छीनी

कुमारसैन में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां छीनी
कुमारसैन में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां छीनी

Published:

मायके जाते समय जंगल के रास्ते में पीछे से आया युवक, वारदात के बाद मौके से फरार; पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। वारदात 14 सितंबर की सुबह करीब 11:45 बजे हुई।

61 वर्षीय सुनो देवी अपने गांव लतयाणा, पंचायत कोट शिलारू से मायके कंडयाली जा रही थीं। इसी दौरान जंगल के रास्ते में पीछे से आए एक युवक ने कथित तौर पर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर फरार हो गया।

जंगल के रास्ते में पीछे से आया युवक

जानकारी के अनुसार, सुनो देवी कंडयाली के पास सड़क से नीचे जंगल वाले रास्ते की ओर उतरी थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक पीछे से आया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला के अनुसार, युवक ने इसी दौरान उनके दोनों कानों से बालियां निकालीं और सड़क की ओर भाग गया।

आंखों में मिर्च पड़ने से महिला को काफी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों को उन्होंने घटना की जानकारी दी। लोगों ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था। इसके बाद घटना की सूचना नारकंडा चौकी को दी गई।

नारकंडा अस्पताल में हुआ उपचार

घटना के बाद सुनो देवी को उपचार के लिए नारकंडा अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष थी। वारदात के समय उसने सफेद चेकदार कमीज और काली पैंट पहन रखी थी।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवक घटना वाली जगह पर काफी देर तक सड़क पर घूम रहा था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाने में लगी है।

बेटे ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

महिला के बेटे सुभाष ने पुलिस विभाग से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

पंचायत प्रधान ने भी की गिरफ्तारी की मांग

शिलारू पंचायत के प्रधान रोशन ठाकुर ने बताया कि दिन के समय हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग सकते में हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ओडी क्षेत्र में इसी तरह महिला के साथ लूटपाट की घटना हो चुकी है। सूचना मिलने पर उन्होंने पीड़ित महिला के परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

रोशन ठाकुर ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें