शारदीय नवरात्र में नए कार्यालय से कामकाज संभालेंगे CM सुक्खू, फरियादियों के लिए होगी बेहतर व्यवस्था

शारदीय नवरात्र में नए कार्यालय से कामकाज संभालेंगे CM सुक्खू, फरियादियों के लिए होगी बेहतर व्यवस्था
शारदीय नवरात्र में नए कार्यालय से कामकाज संभालेंगे CM सुक्खू, फरियादियों के लिए होगी बेहतर व्यवस्था

Published:

सचिवालय के नवनिर्मित आर्म्जडेल फेज-दो भवन में तैयार हुआ मुख्यमंत्री का नया दफ्तर, 100 अधिकारी एक साथ बैठक में हो सकेंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शारदीय नवरात्र में सचिवालय स्थित नवनिर्मित आर्म्जडेल फेज-दो भवन में अपने नए कार्यालय से कामकाज शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री का नया दफ्तर अब आकार ले चुका है। नए कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं और अधिक क्षमता के साथ तैयार किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले प्रदेशवासियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

नए कार्यालय के शुरू होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पुराने परिसर में जगह की कमी के कारण कई बार लोगों को बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती थी।

इसके चलते फरियादियों को सचिवालय के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक अपनी बारी का इंतजार करते हुए घंटों खड़ा रहना पड़ता था। नए कार्यालय में लोगों के लिए पर्याप्त और आरामदायक बैठने की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों की बैठक के लिए बड़ा हॉल

मुख्यमंत्री के नए कार्यालय में आधिकारिक बैठकों के लिए बड़ा हॉल तैयार किया गया है। इसमें दो पंक्तियों में एक साथ 50-50 अधिकारी बैठ सकेंगे। यानी बैठक के दौरान करीब 100 अधिकारी एक साथ शामिल हो सकेंगे। इससे राज्य स्तर पर होने वाली बड़ी विभागीय समीक्षा बैठकों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने में सुविधा होगी।

PWD और GAD अधिकारियों ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

नए कार्यालय में कामकाज शुरू करने की तैयारियों के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निर्माण गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। टीम ने कार्यालय से जुड़ी व्यवस्थाओं और निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा की।

दो कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही मिल चुके हैं नए कार्यालय

राज्य सचिवालय में सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों अनिरुद्ध सिंह और यादवेंद्र गोमा के लिए भी आर्म्जडेल फेज-दो में नए कार्यालय तैयार किए जा चुके हैं। दोनों मंत्री पिछले करीब डेढ़ साल से इन नए कार्यालयों में बैठकर अपने विभागीय और जनसेवा से जुड़े कामकाज का संचालन कर रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें